जलालगढ़: दूसरे दिन 10 अध्यक्ष और 28 सदस्यों के पद के लिए नामांकन
जलालगढ़ प्रखंड में पैक्स चुनाव के दूसरे दिन नामांकन प्रक्रिया तेज रही। प्रखंड की दो पंचायतों—एकंबा और निजगेहूंवा—में अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए कुल 38 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए एकंबा पैक्स में 5 तथा निजगेहूंवा पंचायत में भी 5 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।