माडा: अदाणी फाउंडेशन ने शुरू की निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, जरूरतमंदों को मिलेगा समय पर इलाज
गोंडबहेरा उज्जैनी एवं गोंडबहेरा उज्जैनी- ईस्ट परियोजना के आसपास आठ गांवों के मरीजों को समय से बेहतर इलाज दिलाने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की है। यह एम्बुलेंस जरूरतमंद ग्रामीणों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी जिसका निःशुल्क उपयोग इमरजेंसी सेवा और बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए किया जा सकेगा।