माडा: स्व. धीरूभाई अंबानी के जन्मदिन पर सासन पावर लिमिटेड ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया
रिलायंस कम्पनी के संस्थापन स्व0 धीरूभाई अम्बानी जी के जन्म दिवस पर सासन पावर लिमिटेड सी0एस0आर0 विभाग द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सासन पावर के कोल माइंस और पावर प्लांट के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं सहयोगी कम्पनियों द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और कुल 82 यूनिट रक्तदान किया जाकर रेडक्रॉस सोसायटी ब्लड बैंक में दिया गया