पेण्ड्रा: जिल्दा ग्राम में पत्नी से नाराज होकर युवक 400 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा, घंटों तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत जिल्दा गांव में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक 400 फीट ऊंचे 33 हजार केवी के हाईटेंशन लाइन टावर की चोटी पर जा बैठा। इस दौरान युवक को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल पारिवारिक विवाद के बाद 25 वर्षीय युवक केवल सिंह आयाम ने यह खतरनाक कदम उठा लिया। युवक करीब 400 फीट ऊंचे 33 केवी टावर के पर