बालोद: विश्व पर्यावरण दिवस पर सीता राम बाल संस्कार केंद्र के छोटे बच्चों ने किया पौधारोपण
Balod, Balod | Jun 5, 2026 आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर श्री सीता राम बाल संस्कार केंद्र में केंद्र के बच्चों, मातृ शक्तियों और मंदिर केयर टेकर भाइयों ने मिलकर कपिलेश्वर मंदिर प्रांगण के बगीचे में पौधा रोपण किया बच्चों को बाल संस्कार केंद्र प्रमुख श्रीमती पूजा जैन ने मार्गदर्शन दिया व कहा की सिर्फ पौधा रोपण नहीं वरन हम सभी को जल संरक्षण ,प्लास्टिक प्रदुषण की भी रोकथाम करना है