अनूपपुर: सिंदूरी गांव: हाथी के हमले से झाड़ी में छिपकर किशोर ने बचाई जान
अनूपपुर वन परिक्षेत्र के सिंदूरी गांव में बुधवार शाम 17 वर्षीय संजय चौधरी पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। किशोर बारात देखने जा रहा था, तभी रास्ते में अचानक हाथी सामने आ गया और उसके पीछे दौड़ पड़ा। खुद को बचाने के लिए किशोर पास की बरमासी झाड़ी में छिप गया, लेकिन हाथी वहां पहुंचकर उसे कुचलने की कोशिश करने लगा। हाथी ने 2-3 बार पैर से दबाने का प्रयास किया ।