कोल: सासनी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक पर चाकू से हुआ जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल हुआ युवक
Koil, Aligarh | Apr 23, 2024 सासनी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत डिलीवरी करने आए युवक पर एक व्यक्ति ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसकी वजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इस संदर्भ में युवक ने मंगलवार करीब 10:00 बजे उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।