शामली: शामली जिले के बाबरी थाने में आबकारी अधिनियम के 5 मुकदमों से संबंधित 26 लीटर शराब को किया गया नष्ट
Shamli, Shamli | Apr 10, 2026 शुक्रवार की शाम 7 बजे शामली के थाना बाबरी की पुलिस ने बताया कि आपरेशन क्लीन अभियान के तहत न्यायालय के आदेशानुसार गठित की गई टीम की निगरानी में थाने पर वर्ष 2025 के कुल 5 मुकदमों से संबंधित 26 लीटर शराब को पूरी तरह नष्ट कराया गया। टीम में नायब तहसीलदार, सीओ थानाभवन, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी शामली, आबकारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष बाबरी शामिल रहे।