फारबिसगंज: त्रीस कुंड समोल वार्ड संख्या 9 में जलावन लेने गई महिला को विषैले सर्प ने डसा, इलाज के दौरान महिला की मौत
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के त्रीस कुंड समोल वार्ड संख्या 9 में जलावन लेने गई महिला को विषैले सर्प ने डस लिया, जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज ले जाया गया. जहां चिकित्सक के द्वारा महिला का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान महिला कि मौत हो गई.