फारबिसगंज: फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल से बहला -फुसलाकर कर फर्जी क्लिनिक में इलाज कराने मामले को लेकर जांच शुरू.
फारबिसगंज के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती मरीजों को बहला-फुसलाकर कर फर्जी क्लिनिक में इलाज के लिए ले जाने के मामले को लेकर डाक्टरों की टीम ने निरीक्षण किया. इस मौके पर डॉ अजय सिंह के नेतृत्व में जांच की गई. इस मौके पर डाक्टरों की टीम ने कहा जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंपा जाएगा.