फारबिसगंज: अड़ाहा पंचायत के महादलित टोला में पिछले कई दिनों से बाधित है विद्युत आपूर्ति, नाराज़ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
फारबिसगंज प्रखंड के अड़ाहा पंचायत में महादलित टोला में पिछले 25-30 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया की बिजली आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी अधिकारियों को दी गई है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है. वही अधिकारियों ने कहा मामले की जांच की जाएगी.