बलरामपुर: जानलेवा हमला और लूटपाट करने वाले दो अभियुक्तों को जिला न्यायालय ने आजीवन कारावास और ₹60,000 अर्थदंड की सजा दी
जानलेवा हमला कर लूटपाट करने वाले दो अभियुक्तों को जिला न्यायालय ने बुधवार दोपहर बाद 2:00 बजे आजीवन कारावास ₹60000 अर्थ दंड की सजा सुनाई है। कोतवाली नगर में पंजीकृत मामले में विपक्षी गणों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर वादी व उसके भाई को घायल कर दिया गया था जिसमें विवेचना एवं दाखिल आरोप पत्र के आधार पर न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है।