शामली: शामली में जिला पंचायत के गौवंश आश्रय स्थल पर खेत की लाइन से हो रही महज कुछ घंटों की विद्युत आपूर्ति
Shamli, Shamli | Jul 3, 2026 शामली के कुड़ाना रोड़ पर जिला पंचायत द्वारा गौवंश आश्रय स्थल चलाया जा रहा है, जिसमें 52 पशुओं का संरक्षण और देखभाल सराहनीय तरीके से की जा रही है, हालांकि परेशानी यह है कि गौवंश आश्रय स्थल पर विद्युत आपूर्ति खेतों की विद्युत लाइन से हो रही है, इसके कारण मौके पर महज कुछ घंटों के लिए ही विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होती है, जबकि सामान्य लाइन महज 200 मीटर पर है।