झांसी: झांसी में पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिया बड़ा बयान, कहा- कई जगह हिंदू अल्पसंख्यक हो गए
Jhansi, Jhansi | Apr 3, 2026 राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अपने झाँसी दौरे के दौरान तीखे राजनीतिक हमले किए। उन्होंने जनसंख्या असंतुलन पर चिंता जताते हुए कहा कि आज देश में कई स्थानों पर हिंदू अल्पसंख्यक हो गया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी को अब खास आदमी पार्टी करार दिया है।