ऊंचाहार: ऊँचाहार देहात गाँव की शिवानी बनी GST विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर, खुशी की लहर
ऊँचाहार ब्लाक क्षेत्र के राठौरन का पुरवा ऊँचाहार देहात गाँव की किसान की बेटी ने उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग के आये परिणाम में 150 वीं रैंक हासिल कर परिवार समेत क्षेत्र का नाम रोशन किया है।गाँव के रहने वाले भानु प्रताप सिंह राठौर की बेटी शिवानी ने ये उपलब्धि हासिल की है।जिन्हें जीएसटी विभाग में डिप्टी कमिश्नर पद के लिए चयनित किया गया है।परिजनों में खुशी है।