बाह: महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में सिकरवार समाज ने बटेश्वर में भव्य बाइक रैली निकाली, गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे
बटेश्वर में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में सिकरवार समाज कल्याण समिति द्वारा बुधवार दोपहर 2 बजे भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज सिंह करौरिया ने किया। करीब 2000 लोगों की मौजूदगी में निकली रैली बटेश्वर से शुरू होकर पटीपुरा, मडैया, मुड़ियापुरा, भदरोली और खरगपुरा होते हुए तालगांव पहुंची। पूरे मार्ग में महाराणा प्रताप के जयकारों