कैराना: कांधला पुलिस ने गंगेरू गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jun 28, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में एक दिन पूर्व दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। उनमें मारपीट और पथराव हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। रविवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों के विरूद्ध पुलिस की ओर से जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रकरण में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।