दीपका: मारुति क्लीन कोल प्लांट में ट्रांसफार्मर में आग लगने से बिजली उत्पादन ठप, घटना से मची अफरा-तफरी
Dipka, Korba | May 1, 2026 कोरबा जिले के बांधाखार स्थित मारुति क्लीन कोल एंड पावर प्लांट के 300 मेगावाट यूनिट से जुड़े पावर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और एहतियातन यूनिट का संचालन बंद करना पड़ा। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है और लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।