हरसूद: ग्राम नवलपुरा टांडी में आग से झुलसे युवक और बच्चे को डायल 112 के स्टाफ ने हरसूद अस्पताल पहुंचाया
Harsud, Khandwa | May 24, 2026 शनिवार रात 1:30 बजे के लगभग ग्राम नवलपुरा टांडी में एक युवक तथा एक बच्चे की आग में झुलसने की सूचना डायल 112 के स्टाफ को मिली। सूचना मिलते ही डायल 112 स्टाफ मौके पर पहुंचा तथा बुरी तरह घायलों को सिविल अस्पताल हरसूद पहुंचाया। शनिवार रात में डायल 112 के आरक्षक 381 पवन नायक एवं पायलट श्रीकांत शर्मा द्वारा घायलों को 112 से उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।