सोहागपुर: कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में 45 दिवसीय शौर्य संकल्प प्रशिक्षण का शुभारंभ
शहडोल शुक्रवार को लगभग 3:00 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में विधायक श्रीमती मनीषा सिंह एवं कलेक्टर डॉ केदार सिंह की उपस्थिति में पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए संचालित शौर्य संकल्प प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया है।