बहेड़ी: गौंटिया संतोष गांव में चारा मशीन में करंट आने से चारा काट रहे युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गोटिया संतोष, निवासी 32 वर्षीय राहुल पुत्र मेवा राम की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि राहुल गांव में स्थित गौशाला में बिजली से चलने वाली चारा मशीन से पशुओं के लिए कुट्टी काट रहा था। इसी दौरान अचानक कुट्टी मशीन में करंट उतर आने से वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।