गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी में हम्मलों का सवा चार लाख का भुगतान अटका, 50 संभालो ने तुलाई बंद की, किसान परेशान
गुना नानाखेड़ी मंडी उपार्जन केंद्र वेयरहाउस पर 50 हम्मालो ने 20 में दोपहर से गेहूं की तुलाई बंद कर दी। हम्माल कल्याण सिंह कुशवाहा ने कहा, 50 हम्मालो का चालू सीजन का ₹3 लाख और पिछले वर्ष का सवा लाख रुपए सहित कुल सवा चार लाख रुपए अटका है अभी तक भुगतान नही हुआ। परिवार का खर्च चलना मुश्किल हो गया, सभी जगह गुहार लगा चुके। वही तुलाई बंद से किसान परेशान हो रहे है।