गुमला: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन से रहस्यमय ढंग से लापता हुई विवाहिता, पति ने थाने में लगाई गुहार
Gumla, Gumla | Jun 27, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के घटगांव पंचायत अंतर्गत सतपारा घट्ठा निवासी कमल खेरवार की 21 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। मामले को लेकर कमल ने थाना में आवेदन देकर पत्नी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। उसकी पत्नी 24 मई को तमिलनाडु से रांची आने के लिए ट्रेन में सवार हुई थी।