नवाबगंज: लाड़पुर गांव में आग का कहर, हाईटेंशन लाइन से लगी आग में 60 बीघा गेहूं स्वाहा
नवाबगंज तहसील क्षेत्र के गांव लाड़पुर में बिजली घर के पास हाईटेंशन लाइन के तार से निकली चिंगारी ने किसानों की मेहनत को जलाकर राख कर दिया। तार से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेंहू की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और किसानों की लगभग 60 बीघा फसल को जलाकर राख कर दिया।