भोरे: लामीचौर बाजार में बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, विचारों को आत्मसात करने का संकल्प
भोरे प्रखंड के लामीचौर बाजार में मंगलवार की दोपहर 2 बजे बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भाजपा सिसई मंडल के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भाग लेकर उनके महान विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।