गुमला: गैस किल्लत के बीच जंगल जा रहे ऑटो और बोलेरो की भिड़ंत, 6 घायल
Gumla, Gumla | Apr 6, 2026 सीलम ढलान के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन और ऑटो की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में ऑटो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयावह थी कि ऑटो में बैठे सभी लोग सड़क पर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक समेत सभी लोग सीलम जंगल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सीलम ढलान के पास घटना हुई।