बीकानेर: आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत 5 पंचायतों का चयन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेंगे ₹11 लाख, कलेक्ट्रेट में हुई बैठक
बीकानेर में सोमवार को आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिला परिषद की एसीईओ एवं जिला नोडल अधिकारी प्रियंका तलानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय पर जोर दिया गया। सहायक नोडल अधिकारी डॉ. रिडमल सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रथम चरण में जिले की पांच ग्राम पंचायतों—कोलायत की हदां