खाजूवाला: बस और बाइक भिड़ंत मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ के समक्ष जताई नाराजगी
खाजूवाला थाना क्षेत्र में 26 जनवरी को हुए सड़क हादसे में की जांच में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई में लापरवाही करते हुए बस के नंबर हटा दिए। वही ग्रामीणों ने सीओ से निष्पक्ष जांच किए मांग की है। सीओ अमरजीत चावला ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।