तारानगर: तारानगर में नगरपालिका द्वारा शहरी सेवा शिविर 2026 का शुभारंभ, एसडीएम प्रियंका कडेला ने किया शिविर का निरीक्षण
तारानगर में शहरी सेवा शिविर 2026 नगर पालिका द्वारा शुक्रवार को वार्ड नंबर 01 का शहरी सेवा शिविर अभियान का आयोजन नगर पालिका परिसर में किया गया, जिसमें एसडीएम सूश्री प्रियंका कडेला ने निरीक्षण किया एवं कैंप का निरीक्षण कर अभियान में लाभान्वित होने वाले एवं उपस्थित लोगों को अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। अभियान की लखू सिह ने जानकारी दी।