उज्जैन: महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या में गूंजे मधुर भजन, शिव स्तुति और मनमोहक नृत्यों ने मोहा मन 🎶🙏
श्री महाकाल महालोक में श्रावण-भादौ मास के तहत आयोजित 'श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या' की 14वीं प्रस्तुति में शिवभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुजारी संजय शर्मा और सुरक्षा प्रभारी दिलीप बामनिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद शुजालपुर के राजेश दवे ने 'भूतेश्वर भगवान बाबा भोले हैं' और 'होली खेले मसाने में' जैसे सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, उज्जैन की मानसी शर्मा ने गणेश वंदना और शिव भजनों से समा बांधा। कार्यक्रम का शानदार समापन इंदौर की प्रियंका वाघे और उनके समूह द्वारा शिव स्तुति, रुद्राष्टक और शिव पंचाक्षर स्तोत्र पर दी गई मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के साथ हुआ।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #CulturalEvent #ShivBhajan #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Aug 27, 2026