दनियावां: दनियावां पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Daniawan, Patna | May 23, 2026 दनियावां पुलिस ने हत्या की प्रयास की एक फरार आरोपी को दनियावां बड़ी मुसहरी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दनियावां बड़ी मुसहरी निवासी टीगल मांझी है। टीगल मांझी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। दनियावां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। दनियावां थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।