बिहारीगंज: स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, 25.57 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार
बिहारीगंज में पुलिस ने स्मैक कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। कोरिया रही वार्ड संख्या-5 में छापेमारी के दौरान विवेक कुमार, शिवम कुमार और शुभम कुमार के पास से कुल 25.57 ग्राम स्मैक, दो डिजिटल तराजू और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया