लंबे समय से फरार चल रहे हैं वारंटी को आखिरकार मुखबिर की सूचना पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने उसके रावली मजदूर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। वारंटी विपिन कुमार लंबे समय से फरार था और कोर्ट में पेश न होने के चलते उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। लगातार बदल रहे ठिकाने के बाद रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर में हैं, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया