हुरड़ा: शम्भुगढ क्षेत्र में ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित
शम्भुगढ क्षेत्र में लगातार तीसरी बार तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। बामणी, शंभूगढ़ सहित कई गांवों में आज सोमवार दोपहर करीब 4 बजे फसलों को नुकसान पहुंचा, पेड़ गिरने से रास्ते बाधित हुए और बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। तेज हवा से शादी समारोहों के टेंट उड़ गए। आसींद कस्बे में भी बारिश व ओलों से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।