धमतरी: धमतरी के ITI-डिप्लोमा धारकों को देशभर में मिलेगी नौकरी, जिला प्रशासन ने आमधाने से किया एमओयू
धमतरी जिले के बेरोजगार युवाओं को सुरक्षित रोजगार दिलाने के लिए जिला प्रशासन और आमधाने प्रा. लि. के बीच एमओयू हुआ। इसके तहत आईटीआई, डिप्लोमा धारक व अर्धकुशल श्रमिकों को लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, ऑटोमोबाइल व टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में देशभर में नौकरी मिलेगी। कंपनी रोजगार शिविर, स्क्रीनिंग व प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन कराएग