टिब्बी: डॉ. अंबेडकर जयंती की तैयारियों में जोरों पर: टिब्बी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू, प्रतिभाओं का होगा सम्मान
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आगामी 14 अप्रैल को होने वाली जयंती को लेकर टिब्बी कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी उत्साह है। डॉ. अंबेडकर नवयुवक संघ द्वारा समारोह को भव्य बनाने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।शुक्रवार को सुरेवाला और मेहरवाला गांवों में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं।