धार: धार में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का 100वां स्थापना दिवस मनाया गया, संगोष्ठी का आयोजन हुआ
Dhar, Dhar | Mar 18, 2025 धार में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का 100वॉ स्थापना दिवस होने के उपलक्ष्य में बैंक मुख्यालय परिसर में संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम बैंक प्रशासक एवं उपायुक्त सहकारिता वर्षा श्रीवास, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अधिकारी सागरिका चापेकर, बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. रायकवार, समिति प्रबंधक एवं मुख्यालय में पदस्थ समस्त कर्मचारियों उपस्थित रहे।