नोखा: महिला की शिकायत पर नोखा थाने के एएसआई को निलंबित किया गया, एसपी ने की कार्रवाई
Nokha, Bikaner | Jul 4, 2026 बीकानेर पुलिस विभाग में शुक्रवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने नोखा थाने में पदस्थापित एएसआई मानवेंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस के अनुसार एक महिला द्वारा की गई गंभीर शिकायत के बाद विभागीय स्तर पर प्रारंभिक जांच कराई गई। जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया गंभीर पाए जाने पर एएसआई के खिलाफ निलंबन की का