चरखारी: चरखारी पुलिस ने जुआ खेलते 4 लोगों को पकड़ा, ₹4000 नगदी व ताश बरामद
एसपी शशांक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चरखारी पुलिस ने जुआ खेलते 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक बीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शमशान घाट हाल के पास से रामकुमार उर्फ गंगाप्रसाद, सरफराज, मुन्ना और इमरान खान को जुआ खेलते हुए पकड़ा। मौके से ₹3150 मालफड़, ₹850 जामा तलाशी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।