तरबगंज: गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर फिर बढ़ा, ब्योन्दा माझा गांव बाढ़ प्रभावित
गोंडा जिले में घाघरा नदी का जलस्तर 24 घंटे में 6 सेंटीमीटर बढ़ गया है। नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से बह रही है। नवाबगंज के साखीपुर और चहलवा में कटान तेजी से हो रहा है। तरबगंज तहसील के ब्योन्दा माझा गांव अभी भी बाढ़ से प्रभावित है जहां राहत सामग्री वितरित की जा रही है। जिला प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और मुआवजा दे रहा है।