अरेराज: झाखरा हनुमान मंदिर से पुजारी ने चांदी के मुकुट की चोरी की, दो गिरफ्तार
गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झाखरा वार्ड संख्या एक में स्थित हनुमान मंदिर से मुकुट चोरी मामले का पुलिस ने सफल उद्वेदन किया है। चोरी मामले मे गोविंदगंज थाना परिसर में गुरुवार को प्रेसवार्ता कर अरेराज डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि झाखरा गांव हनुमान मंदिर मे हनुमान जी के माथे पर लगे चांदी के मुकुट चोरी की बात गुरुवार की सुबह सामने आई। जिसमें गोविंदगंज पुलिस के द्वा