जबलपुर: जबलपुर पुलिस ने अपराध रोकने के लिए की कांबिंग गश्त, कई सालों से फरार 289 वारंट किए तामील
जबलपुर पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए कांबिंग गस्त की, जिसमें कई वर्षों से फरार मामलों के 289 वारंट तामील किए गए। इस दौरान 13 चाकू और 1 बका सहित 14 आरोपी पकड़े गए, और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 58 लीटर और 134 पाव देशी शराब जप्त की।