चित्तौड़गढ़: ACB चित्तौड़गढ़ की टीम की प्रतापगढ़ जिले के अरनोद में बड़ी कार्रवाई, JEN 130000 रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चित्तौड़गढ़ टीम ने आज प्रतापगढ़ जिले में एक कनिष्ठ अभियंता को 130000 की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो टीम उसे चित्तौड़गढ़ ले आई। ब्यूरो चित्तौड़गढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सान्धू के नेतृत्व में टीम द्वारा समग्र शिक्षा अभियान अरुण ब्लॉक कार्यालय से कनिष्ठ अभियंता आशुतोष सुथार को रिश्वत के साथ दबोचा गया।