चित्तौड़गढ़: रोलाहेडा के माध्यमिक विद्यालय में 1 से 5 कक्षा के बच्चों के लिए हेल्थ एंड न्यूट्रिशन कैंप में न्यूट्रीशन का वितरण
एफसीआई अरावली जिप्सम एंड मिनरल्स इंडिया लिमिटेड द्वारा आज रोलाहेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हेल्थ एंड न्यूट्रिशन शिविर लगाया गया। निगम प्रभारी अधिकारी कमलेंद्र नाथ चौहान ने बताया कि सीएसआर के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की वरिष्ठ चिकित्सक आरडी भट्ट ने स्वास्थ्य जांच की गई । निगम द्वारा बच्चों को निशुल्क न्यूट्रिशन का वितरण किया गया।