चित्तौड़गढ़: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के विरोध में कलेक्ट्रेट में कांग्रेस ने मौन सत्याग्रह कर जताया विरोध
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के विरोध में प्रदेश कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज कलेक्ट्रेट में मौन सत्याग्रह किया। जिला अध्यक्ष भैरूलाल चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्री चौराहे पर गांधी प्रतिमा के समक्ष आयोजित मौन सत्याग्रह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत कर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।