मथुरा मैं हुई घटना
पुलिसकर्मियों के बीच सरेराह चले लात-घूंसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वृंदावन में कानून के रखवाले ही आपस में भिड़ गए
सुनरख पार्किंग पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और खाकी वर्दीधारी के बीच जमकर लात-घूंसे चले
दोनों पुलिसकर्मियों के बीच हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
यह घटना आज शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। विवाद सुनरख स्थित उसी विवादित पार्किंग स्थल पर हुआ
यह वही पार्किंग है जहां कुछ साल पहले श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था और उनके कपड़े फाड़ दिए गए थे
उस शर्मनाक घटना के बाद प्रशासन ने इस पार्किंग को पूरी तरह बंद करवा दिया था, जो अब फिर से चर्चा में है
Etah, Etah | Jun 13, 2026