हनुमानगढ़: जंक्शन थाना पुलिस ने DST टीम के सहयोग से 261 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जंक्शन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 261 ग्राम (चिट्टा) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार जंक्शन थाना के एसआई गजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम गश्त पर थी।