गोहपारु: गोहपारू थाने में आबकारी एक्ट का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी, झांपी टोला का मामला
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में आबकारी एक्ट का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने सोमवार को लगभग 3:45 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मुखबिर द्वारा मिली सूचना के बाद पुलिस झांपी टोला पहुंची और तुलसी बाई के कब्जे से 7 लीटर अवैध शराब जप्त करते हुए आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं पर अपराध दर्ज किया है,पुलिस ने बताया है कि शराब की कीमत लगभग 7 सौ रुपये है।