ऊंचाहार: जगतपुर के राय का पुरवा पारी गाँव के पास मारपीट व फायरिंग का मामला, आरोपी का पिस्टल दिखाते वीडियो हुआ वायरल
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के राय का पुरवा पारी गांव के पास शुक्रवार की शाम, मारपीट व फायरिंग की गई थी।जिसमें आरोप है कि होमगार्ड शिवप्रताप सिंह के गोली लगी थी और उसे बचाने पहुंचे प्रफुल्ल प्रताप सिंह व अनुज सिंह को मारा पीटा गया था।लेकिन पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया था।शनिवार की सुबह आरोपी का पिस्टल दिखाते हुए वीडियो वायरल हुआ है।