मधेपुरा: अवैध शराब के खिलाफ मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई, 9 गिरफ्तार
मद्य निषेध विभाग की टीम ने बुधवार को शंकरपुर थाना क्षेत्र के रायभीर गांव में छापामारी कर 03 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने मौके से वीना देवी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया। वहीं जिले के विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण के दौरान शराब सेवन करने वाले 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।